संदेश

फार्मेसी संस्थान में शिक्षक समारोह

चित्र
अमरलाल न्यूज़डेस्क पटना राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं पटना में आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ वर्तमान प्राचार्य राम कुमार एवं शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्व उल्लेखनीय हैं कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है और इंसान जिनसे भी प्रेरणा लेते हैं वह उनके गुरु कहलाते हैं उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि जीवन में हमेशा संघर्ष करने का प्रयत्न करना चाहिए और जहां मुसीबत दिखे गुरु की प्रेरणा जरूर लेनी चाहिए कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मेसी ऑर्गेनाइजेशन के फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने गुरु की व्याख्या करते हुए गुरु की तुलना परमेश्वर से की वही फार्मा एक्टिविस्ट रजत राज , सुबोध, संत ने समाज में गुरु के महत्व को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि इंसान मिट्टी है जिसे गुरु अपने ज्ञान से मूर्ति बना सकता है छात्रों ने बताया कि फार्मेसी में छात्रों को रोजगार के भरपूर अवसर है राज्य में 12000 से अधिक अस्पताल हैं लेकिन कार्यरत फार्मासिस्ट...

जानिए शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है लीवर

चित्र
आपने छोटी-बड़ी समस्याओं में अक्सर डॉक्टर को कहते सुना होगा कि मरीज का लिवर खराब है। क्या आप जानते हैं आपका लिवर कितना महत्वपूर्ण है और कितनी जरूरी है इसकी देखभाल। लिवर शरीर का सबसे भारी अंग होता है। लिवर पेट के अंदर पाया जाता है। हमारे जिंदा रहने और स्वस्थ रहने के लिए जो फंक्शन बॉडी में होते हैं, उनमें से ढेर सारे फंक्शन लिवर के द्वारा संपन्न होते हैं। लिवर में समस्या होने पर कई तरह के रोग जैसे- फैटी लिवर, लिवर इंफेक्शन, हेपेटाइटिस, पीलिया आदि हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि लिवर आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। लिवर क्यों है पोषण के लिए जरूरी हम जब कोई चीज खाते हैं, तो डाइजेस्टिव सिस्टम इसे तुरंत छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ना शुरू कर देता है। इसके बाद ये आहार खून के सहारे हेपाटिक पोर्टल सिस्टम के जरिए लिवर तक पहुंचता है। लिवर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि को अलग करता है और शरीर की जरूरत के अनुसार इसे अलग-अलग अंगों को पहुंचाता है। ये कुछ पोषक तत्वों को स्टोर कर लेता है, ताकि इसे एनर्जी की तुरंत जरूरत होने पर इस्तेमाल कर सक...

इंटर्नशिप कर रहे फार्मेसी छात्रों ने पीएमसीएच में भी मनाया शिक्षक दिवस सीनियर फार्मासिस्टों को किया सम्मानित

चित्र
पीएमसीएच पटना बिहार  कहते हैं ना कि गुरु बिना ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है लेकिन केवल शिक्षा देने वाले शिक्षक गुरु नहीं होते हैं बल्कि वह हर एक व्यक्ति गुरु समान है जो जीवन मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करते हैं ताकि आप संसार की  बुराइयों से बच सकें वह प्रत्येक व्यक्ति हमारा गुरु है जो हमें इन मुसीबतों से लड़ने हेतु हमारे हृदय में प्रेरणा भरने का काम करते हैं विचलित पथ से हमें जीवन के सुपथ पर लाने का काम करते हैं  पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त् कर रहे फार्मेसीी छात्र केे इस कथन की सार्थकता को साबित करते हुए पीएमसीएच सेंट्रल इमरजेंसी में शिक्षक दिवस काा आयोजन किया छात्रों सीनियर फार्मासिस्ट धनंजय कुमार ने बतायाा कि जीवन में अनुशासन एवंं संस्कार बेहद जरूरीी है और छात्र जीवन में  इसका विशेष महत्व है कार्यक्रम में फार्मासिस्ट कामेश्वर कुमार सिंह ,नित्या नंद किशोर ,सत्येंद्र्र प्रसाद, रघुवीर भगत ,सतीश कुमार ,प्रमोद कुमार, मोहित कुमार, जवाहर ,अजीत कुमार एवंं अन्य सीनियर फार्मासिस्टों को छात्रों द्वारा सम्मानित किया गया फार्मेसी छात्र रजत...

फार्मेसी कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन

चित्र
 शिक्षा न्यूज़ डेस्क पटना राजकीय फार्मेसी संस्थान में शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन का शुरुआत प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने केक काटकर किया उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में  गुरु का महत्व उल्लेखनीय हैं कहा जाता है कि गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती है और इंसान जिनसे भी प्रेरणा लेते हैं वह उनके गुरु कहलाते हैं उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि जीवन में हमेशा संघर्ष करने का प्रयत्न करना चाहिए और जहां मुसीबत दिखे गुरु की प्रेरणा जरूर लेनी चाहिए आयोजन में फार्मेसी संस्थान के प्रोफेसर कुमार अजय ,रामकुमार, नीतीश कुमार, अभिषेक गुप्ता, राजीव सत्यार्थी इत्यादि शिक्षकों ने भी भाग लिया कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अरविंद कुमार ने गुरु की व्याख्या करते हुए गुरु की तुलना परमेश्वर से की वही फार्मा एक्टिविस्ट रजत राज एवं छत्तीस कुमार ने समाज में गुरु के महत्व को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि  इंसान मिट्टी है जिसे गुरु अपने ज्ञान से मूर्ति बना सकता है रजत राज ने बताया कि फार्मेसी में  छात्रों को रोजगार के भरपूर अवसर ...

आरबीएसके बिहार के फार्मासिस्टों के साथ भेदभाव ,चौधरी कमिटी में भी नहीं मिली जगह

चित्र
रजत राज स्पेशल स्टोरी कवर न्यूज़ डेस्क बिहार आरबीएसके में कार्यरत फार्मासिस्टों के वेतन वृद्धि के मंसूबों को बिहार सरकार ने तोड़ दिया है सरकार द्वारा संविदा कर्मियों के स्थायीकरण के लिए चौधरी कमेटी का गठन किया गया था गठन के बाद कमेटी ने अपना प्रस्ताव सरकार को सौंप दिया है जिसमें कमेटी ने यह उल्लेखित किया है कि कोई भी संविदा कर्मी स्थाई नहीं होगा लेकिन उसे स्थाई कर्मचारियों की तरह अन्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा कमेटी द्वारा सौंपी रिपोर्ट में राज्य के 500000 संविदा कर्मियों को शामिल किया गया है जोकि बिहार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन वहीं सरकार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के संविदा कर्मियों को लाभ से वंचित किया है सरकार को भेजी गई प्रस्ताव में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मैं कार्यरत फार्मासिस्ट के वेतन वृद्धि का कोई जिक्र नहीं है                              बिहार आरबीएसके में कार्यरत फर्मासिस्ट प्रदीप कुमार बताते हैं सरकार का रवैया फार्मासिस्टों के प्रति निंदनीय है राज्य सरकार कहती है कि राष्ट्रीय बाल ...

घुस नहीं देने पर फार्मासिस्ट को नहीं दिया ड्रग लाइसेंस

औरंगाबाद  बिहार बिहार के औरंगाबाद जिला मे ड्रग लाइसेंस के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है स्थानीय जनता की माने तो एक ड्रग लाइसेंस के लिए 50000 से ₹100000 तक लिया जाता है जबकि ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया में केवल ₹3000 का चालान जमा करना होता है        मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय फार्मासिस्ट एवं फार्मासिस्ट फाउंडेशन के बिहार संयोजक धर्मेंद्र कुमार ने जब लाइसेंस के लिए आवेदन किया सभी मानक प्रक्रियाओं को अपनाते हुए  धर्मेंद्र ने विभाग को सूचित कर दिया 18 वे दिन धर्मेंद्र को एक दलाल का औषधि नियंत्रक कार्यालय से एक दलाल का कॉल आया दलाल ने बताया कि आप कार्यालय आ कर मिल लीजिए फार्मासिस्ट धर्मेंद्र जॉब औषधि नियंत्रक कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में एक दलाल उनसे पैसे की डिमांड करने लगा धर्मेंद्र के मना करने के बाद उसने आवेदन रद्द करने की धमकी दी जिस रावत धर्मेंद्र ने स्थानीय जिलाधिकारी को भी संपर्क किया लेकिन किसी बैठक के कारण जिलाधिकारी महोदय धर्मेंद्र की समस्या पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए स्थानीय फार्मासिस्टों ने  आरोप लगाते हुए हमारी टीम को बताया क...

प्रधानमंत्री मोदी से मिले फार्मासिस्ट कहा:- फार्मासिस्टों को मिले प्रैक्टिस का अधिकार

चित्र
[प्रधानमंत्री मोदी से मिलते भारतीय फार्मासिस्ट संघ के प्रतिनिधि] भारतीय फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में फार्मासिस्ट कि एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपना मांग पत्र सौंपा फार्मासिस्टों का कहना था कि नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत आयुष चिकित्सक एवं नर्सों को ब्रिज कोर्स करा कर प्रमोशन तथा प्रमोशनल अधिकार दिए जा रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर आयुष चिकित्सक फार्मासिस्ट और नर्स तीनों को ब्रिज कोर्स कराने का वादा किया था उन्होंने बताया कि हम एलोपैथिक चिकित्सा में बेहद गहन अध्ययन करते हैं और इसके वास्तविक हकदार फार्मासिस्ट हैं इसलिए फार्मासिस्टों को भी प्रेक्टिस करने का अधिकार दिया जाए सरकार ने आयुष चिकित्सकों को ब्रिज कोर्स कराकर चीफ मेडिकल ऑफिसर बनाने का काम कर रही है जबकि एक फार्मासिस्ट जीवन भर केवल फार्मासिस्ट ही रह जाता है उन्होंने बताया कि विभाग के चपरासी तक को भी गजेटेड ऑफिसर का रैंक दिया जाता है लेकिन फार्मासिस्टों के साथ उदासीनता क्यों  इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सचिव भूपेंद्र कुमार ने बताया कि फार्मासिस्टो...

यह कैसीअव्यवस्था बिहार के 12000 अस्पतालों में मात्र 750 फार्मासिस्ट कार्यरत

चित्र
जी हां यह बात आपको हैरान कर देगी कि बिहार के 12,000 अस्पतालों में मात्र 750 फार्मासिस्ट में कार्यरत हैं ऐसे में दवाइयों का रखरखाव एवं वितरण भंडारण अप्रशिक्षित हाथों यानी चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से कराया जाता है जिनको दवा तक पढ़ने नहीं आती केवल रंग पहचानकर दवाई देते हैं यह बातें फार्मासिस्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार भारती ने कही उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट एक संवैधानिक पद है और बिना फार्मासिस्ट के दवा का वितरण भंडारण करना गैरकानूनी है सरकार द्वारा इसके लिए जुर्माना का भी प्रावधान किया गया है फिर भी राज्य सरकार कानून का उल्लंघन कर रही है राजकीय फार्मेसी छात्रावास परिसर में आयोजित इस बैठक में राज्य के प्रत्येक जिलों के फार्मासिस्टों ने भाग लिया तथा जल्द ही फाउंडेशन की जिला स्तरीय टीम का भी विस्तार किया जाएगा संयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल फार्मासिस्ट फाउंडेशन की टीम प्रत्येक जिले में बनाई जा रही है लेकिन चुनाव अप्रैल 2019 में कराया जाएगा जो कि ऑनलाइन होगा संगठन निष्पक्ष और निस्वार्थ भावना से काम करेगा  संगठन के सच...

जलमग्न हुआ पटना का एकमात्र फार्मेसी संस्थान

चित्र
अगम कुआं स्थित बिहार का गौरव बिहार का एकमात्र फार्मेसी संस्थान राजकीय फार्मेसी संस्थान की स्थिति बारिश के बाद बेहद बदतर हो गई है संस्थान परिसर में अधिक जलजमाव होने के कारण आना जाना मुश्किल हो गया है  (जल में पूरी तरह से डूबा संस्थान का छात्रावास) वही संस्थान का हॉस्टल पूरी तरीके से जल में डूब गया है छात्र बताते हैं कि यह वाक्य केवल इस साल का नहीं बल्कि प्रत्येक साल होता है छात्रों को बारिश के मौसम में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है थोड़ी सी बारिश होने के बाद भी संस्थान परिसर में पानी जम जाता है तथा जलीय जीव जंतुओं से भी खतरा बना रहता है संस्थान परिसर में सांप बिच्छू जैसे  जीवों से छात्रों को सचेत रहना पड़ता है संस्थान के पूरब एवं उत्तर दिशा में पानी का जल जमाव सालों भर रहता है पूरे अगम कुआं एवं गुलजारबाग का पानी यही आता है             जबकि संस्थान द्वारा छात्रावास में रह रहे छात्र के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है हालांकि बढ़ते जल जमाव के कारण छात्रों को मजबूरन कॉलेज की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट होना पड़ा है   छात्रों ने अप...

बिहार के प्रत्येक जिले में बनेगी फार्मासिस्ट फाउंडेशन स्थाई नियुक्ति होगा मुख्य मसला

[24/07 5:33 pm] Drx RAJAT RAAZ: फार्मासिस्टों के हक एवं फार्मेसी के विकास के लिए तत्पर भारत की फार्मासिस्टों की एक बहुत बड़ी संस्था फार्मासिस्ट फाउंडेशन की शाखा विस्तार बिहार के प्रत्येक जिलों में होने जा रहा है इसकी जानकारी फार्मासिस्ट फाउंडेशन के बिहार सचिव रजत राज ने दी है उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार भारती एवं बिहार शाखा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं सभी कोर कमेटी सदस्य की सहमति से राज्य में संगठन के विस्तार के लिए चुनाव कराए जाएंगे चुनाव के लिए संगठन प्रत्येक प्रमंडल स्तर पर चुनाव पदाधिकारी को मनोनीत करेगा फार्मासिस्ट फाउंडेशन का गठन मुख्य रूप से बेरोजगार फार्मासिस्ट को रोजगार दिलाने के लिए तथा समाज में फार्मासिस्ट संवर्ग को सम्मान जनक स्थान प्रदान करने के लिए किया गया है संगठन मुख्य रूप से दवा और स्वास्थ संबंधी मुद्दों पर कार्य करेगी संगठन का कार्य दवा का जिम्मेवारी पूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग होगा दवा के बारे में जागरूकता के लिए जहां दवा वहां फार्मासिस्ट तर्ज पर संगठन आगे भी अपनी कार्यक्रमों को क्रियान्वन करते रहेंगे स...

बिहार के इस अस्पताल में नहीं है एक भी फार्मासिस्ट

चित्र
दवा के बिना स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना नहीं की जा सकती है लेकिन वही बिहार के एक प्रतिष्ठित अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एक भी फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं किया गया है विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में भले ही ओपीडी में मेडिसिन वितरण नहीं किया जाता है लेकिन अस्पताल में सर्जिकल एवं अन्य दवा संबंधी कार्य के लिए दवाओं का उपयोग किया जाता है फार्मासिस्ट फाउंडेशन बिहार के सचिव रजत राज बताते हैं कि इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान बिहार का पहला संस्थान है जहां किडनी ट्रांसप्लांट घुटना ट्रांसप्लांट एवं ट्रामा सेंटर की सुविधा सरकार के तरफ से उपलब्ध कराई गई है ऐसे में सरकार द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट का उल्लंघन कर ना केवल सरकारी कानूनों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि फार्मासिस्टों की भी उपेक्षा की जा रही है ऐसे में इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के चिकित्सा विज्ञान पर भी सवाल उठता है मामले का उजागर सूचना अधिकार कार्यकर्ता ओमप्रकाश ने किया है जिसके प्रत्युत्तर में आईजीआईएमएस प्रबंधकों ने बताया कि संस्थान में फार्मासिस्टों के सभी पद रिक्त है लेकिन उन पर नियुक्ति की को...

परीक्षा में हो रहे विलंब को लेकर सिन्हा कॉलेज के छात्र भूख हड़ताल पर आज चौथे दिन 4 की बिगड़ी हालत

चित्र
बिहार सरकार भले शिक्षा को लेकर अपनी वाहवाही लूट रही है लेकिन इस सिस्टम के खामियों की वजह से ही बिहार के छात्रों का भविष्य अंधकारमय होते जा रहा है            औरंगाबाद एस एन सिन्हा कॉलेज के बैचलर इन फार्मेसी के छात्रों की परीक्षा बेहद विलंब से चल रही छात्र 2013-17 की परीक्षा अब तक नहीं हो सकी है जिससे छात्रों को मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है छात्रों का कहना है कि मगध विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है समय पर ना तो परीक्षा लिए जाता है और ना ही परीक्षाफल प्रकाशन किया जाता है छात्रों द्वारा सैकड़ों चिट्ठियां लिखने के बाद विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है क्या है मामला बिहार सरकार के दो निजी प्राइवेट कॉलेजों की परीक्षा राज्य के मगध यूनिवर्सिटी से कराई जाती है क्योंकि मगध यूनिवर्सिटी द्वारा फार्मेसी की परीक्षा में कोई विशेष ध्यान नहीं होने के कारण फार्मेसी छात्रों के साथ उदासीनता का रवैया अपनाया जाता है जिससे फार्मेसी की परीक्षा होने में काफी विलंब हो जाती है क्या है मांगे छात्रों की मांग है कि छात्रों की परी...

फ्रेशर पार्टी के मौके पर फिल्मी गानों पर थिरके फार्मेसी छात्र

चित्र
आज राजकीय फार्मेसी संस्थान में बी.फार्मा 2016 बैच द्वारा 2017 बैच के लिए फ्रेशर पार्टी। का आयोजन किया गया ।। आयोजन धमाकेदार बनाते हुए छात्रों ने हिंदी फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया कार्यक्रम में फार्मेसी संस्थान के शिक्षक भी उपस्थित थे मंच  संचालन जयकरण भाटिया और प्रियंका भारती द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान से किया गया । कार्यक्रम में गतिविधि के अनुसार विजेता का चयन किया गया जिसमें अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें अभिषेक कुमार को मिस्टर फ्रेशर स्नेहा कुमारी को मिस फ्रेशर राजा बाबू को मोस्ट loving जूनियर। स्वेता बरनवाल को मिस रनर अप चुना गया। फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.शैलेन्द्र कुमार द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का शुभारम्भ दिया गया।। इस कार्यक्रम में अरजेश श्रीवास्तव,राजीव, कमलेश , ललन ,रोहित, हिमांशु , सुरूची , भावना , फौजिया, राजनंदनी, प्रियंका, आरती आदि शामिल हुए।। यदि आपके पास भी फार्मेसी से संबंधित कोई समाचार है तो आप हमें मेल कर सकते हैं हमारा मेल पता हैpharmacistbihar@gmail.com

नकली दवा बनाने एवं बेचने वाले को हो सकती है उम्रकैद सरकार कर रही है नया कानून का निर्माण

चित्र
रजत राज  न्यूज़ डेस्क पटना नकली दवाइयों के बढ़ते कारोबार में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं दवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा का कारोबार एवं प्रचार-प्रसार करने वाली कंपनियों को भी चेतावनी दी है और जल्द ही ड्रग एवम कॉस्मेटिक एक्ट में संशोधन कर नया नियम बनाया जाएगा ताकि दवा निर्माण और मार्केटिंग दोनों कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके ज्ञात हो कि भारत वर्ष में प्रतिवर्ष लाखों लोग नकली दवाइयों के कारण मौत के घाट सो जाते हैं स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बाबत प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लग सकती है जहां नकली दवाइयां पाई जाएगी या दवा की गुणवक्ता कम आंका जाएगा वहां दवा की मार्केटिंग करने वाली कंपनी को भी दंडित किया जाएगा मौजूदा नियम के तहत अगर दवा नियामक का उल्लंघन किया जाता है तो केवल निर्माता को ही जिम्मेदार ठहराया जाता था लेकिन नए नियम के अनुसार दवा निर्माता एवं दवा का कारोबार करने वाले दोनों व्यक्तियों को सजा हो सकती है एक संस्था एसोचैम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में बिक रही 25% दवाएं नकली होती ह...

न्यूनतम ₹25000 पर अपनी सेवाएं देंगे फार्मासिस्ट

चित्र
आज राजकीय फार्मेसी छात्रावास में छात्रों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें फार्मेसी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक को संबोधित करते हुए फार्मासिस्ट ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन की उदासीनता के कारण राज्य में अवैध दवा कारोबार पनप रहा है जो कि जनता के लिए बेहद घातक है बेहद पैमाने पर नकली दवाइयों के पकड़े जाने के बाद भी सरकार सतर्क नहीं हो रही है केवल पटना में ही छापेमारी की जाती है जबकि उन दवाइयों का सप्लाई नेपाल के बॉर्डर तक किया जाता है विभागीय उदासीनता के कारण इन दुकानों पर कार्यवाही नहीं हो पाती वहीं राज्य में ऑनलाइन व्यवस्था होने के बावजूद भी राज्य के 40000 दुकानों में से केवल 3000 दुकानों का ही वेबसाइट पर डाला गया है जिसमें से 750 दुकानें बगैर फार्मासिस्ट की चल रही है बैठक में फार्मासिस्टों की निम्नलिखित मांगे थी जिसके बारे में सरकार को लिखा जाएगा   (1) फार्मासिस्ट एक टेक्निकल क्वालिफाइड पर्सन है और दवा विशेषज्ञ के रूप में फार्मासिस्ट का वेतन न्यूनतम ₹25000 पर अपनी सेवाएं देंगे तथा सरकार के पूर्व सचिव अंजनी कुमार के आदेश अनुसार फार्मासिस्टों का वेतन उनके बैं...

21 दिनों के अंदर घर बैठे मिलेगा ड्रग लाइसेंस- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे

चित्र
बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन के सॉफ्टवेयर का उद्घाटन करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मंगल पांडे ने बताया कि देश कि भाजपा सरकार डिजिटल इंडिया पर आधारित सेवाओं को लाने में इच्छुक है तथा इसके लिए प्रयासरत ही है उन्होंने कहा लाइसेंस प्रक्रिया में पहले जो भ्रष्टाचार होता था ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बाद नीचे ही उस पर लगाम लगाया जाएगा अब घर बैठे फार्मासिस्ट लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे आवेदन करने के 21 दिन के अंदर उन्हें लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा आदि आदि इंस्पेक्शन में किसी प्रकार की दिक्कत होगी तो अतिरिक्त 7 दिनों का समय लिया जाएगा विभाग द्वारा आंशिक रूप से ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन किया गया है प्रत्येक दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई है आज भी बिहार में 70% दवा दुकानों पर फार्मासिस्टों की उपस्थिति नहीं है लेकिन ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसार दवा के क्रय विक्रय और भंडारण हेतु फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य है होलसेल दवा दुकानों पर भी फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के लिए भी फार्मासिस्ट एसोसि...

कछुए की चाल से बिहार औषधि प्रशासन ऑनलाइन DNA OF BIHAR FDA

चित्र
2013 से बिहार में ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन होने की घोषणा कर दी गई थी तत्कालीन औषधि नियंत्रक हेमंत कुमार ने प्रयास भी किया था  लेकिन दवा घोटाले के बाद मामला थोड़ा फीका पड़ गया और दवा माफियाओं का दबाव लगातार सरकार पर बनता रहा और 2014 में  नीतीश लालू की सरकार ने ऑनलाइन प्रक्रिया को लेकर पहल शुरू करना आरंभ कर दिया  लेकिन प्रक्रिया टालमटोल में ही रह गई 2015 में सॉफ्टवेयर के नमूने बनाए गए और टेंडर का काम चल रहा था की प्रभारी अधिकारी को स्थानांतरण कर दिया गया लगातार दबाव माफियाओं का दबाव सिस्टम को झकझोरता रहा  और इसी बीच कुछ अच्छे अफसर भी आए जिन्होंने इसे प्राथमिकता से लिया सरकार के अपर सचिव अंजनी कुमार ने 2016 में यह आदेश दिया की फार्मासिस्टों का वेतन उनके बैंक अकाउंट से दिया जाए एवं जब तक ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं तब तक बिहार में दवा दुकान के लिए लाइसेंस नहीं दिया जाएगा जो कि फार्मेसी क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी परंतु जब बिहार में गठबंधन टूटने के बाद भाजपा सरकार में आई तो एक बार फिर से ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया थोड़ा सुस्त हो गया और माननीय स्वास्...

Breaking news बिहार औषधि प्रशासन की बड़ी पहल बिना फार्मासिस्ट के चल रहे 580 दवा दुकानों पर लगेगा ताला

ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसार दवा दुकानों पर फार्मासिस्ट की उपस्थिति में ही दवा का कारोबार होना चाहिए जिसे लेकर अब स्वास्थ्य विभाग भी कार्य करना आरंभ कर दिया है बिहार में 15 मई 2018 से ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है तथा विभाग द्वारा बिना फार्मासिस्ट के चल रही दवा दुकानों की सूची अपलोड कर दी जा रही है तथा 15 मई के बाद उन दुकानों पर कार्रवाई की जाने की संभावना है बिहार के औषधि नियंत्रक रविंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि रिटेल दवा दुकानों के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता है और रिटेल दवा दुकानों की सूची बना ली गई है जिन पर फार्मासिस्ट नहीं है और जिनके पास फार्मासिस्ट है या  फिर खुद फार्मासिस्ट हैं उनके दुकानों को सफलतापूर्वक लॉगिन प्रदान किया गया है राज्य में फार्मेसी शिक्षा और फार्मासिस्टों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है बिहार एफडीए की वेबसाइट पर 0 580 दवा दुकानों को सूची जारी कर दी गई है जिन पर बिना फार्मासिस्ट के दवाइयां भेजी जा रही हैं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही उन दुकानों पर ताला लगाने की तैयारी चल रही है यह संख्या अभी सीमित नहीं है बल्कि दिन-प्रति...

15 मई से औषधी लाइसेंस ऑनलाइन होने की उम्मीद

चित्र
बिहार राज्य औषधि नियंत्रक श्री रविंद्र कुमार सिन्हा ने फार्मा न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि दिनांक 15 मई 2018 को ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन किया जाएगा कार्यक्रम की तैयारी में विभाग जीत गया है और सॉफ्टवेयर पर 15000 दवा दुकानों की सूची भी अपडेट कर दी गई है अपडेट का काम जारी है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि मीडिया के सामने  लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन किया जाएगा

रक्तदान शिविर में भाग लिए फार्मेसी छात्र

चित्र
  विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर IPA  , Bihar के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी के मदद से लीड्स एशियन स्कूल में किया गया । इस शिविर का उद्धघाटन आईपीए बिहार के अध्यक्ष श्री संजीव राय द्वारा किया गया । इस दान शिविर के साथ साथ रक्त दान हेतु जागरूकता अभियान का भी संचालन किया गया । जागरूकता अभियान की अध्यक्षता आईपीए के सचिव आर. बंधोपाध्याय और लीड्स एशियन स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनीता सिंह द्वारा संयुक्तरूप से किया गया ।  रक्त दान के जागरूकता  अभियान में आईपीए के पूर्व अध्यक्ष श्री एल.के.चौधरी , सुनील कुमार , श्री धनपति सिंह ने भी अपनी बात रखी ।  Ipa के चेयरपर्सन अर्जेश राज श्रीवास्तव ने कहा कि बिहार में सालाना 10लाख यूनिट रक्त की जरूरत होती है पर हमारे ब्लड बैंको में मात्र 1.5 लाख यूनिट रक्त ही जमा हो पता है ।  इस लिए युवाओं को आगे आकर रक्त दान करना चाहिए ताकि थैलेसीमिया , एनीमिया आदि के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जा सके ।  इस शिविर में 40 यूनिट रक्त जमा किया गया । इस शिविर में हेमंत सिंह , कुंदन कुमार, नवीन कुमार, जिते...

दवा माफियाओं के खिलाफ गुड्डू बाबा धरने पर

चित्र
दवा हमारे लिए एक मूलभूत आवश्यकता की वस्तुएं है हममें से प्रत्येक व्यक्ति बीमार होते हैं और हमें दवा लेनी पड़ती है लेकिन विचार कीजिए कि यदि आप कड़ी मेहनत के पैसे से दवा खरीदते हैं और वह दवा नकली निकल जाती है तो आप कैसा महसूस करेंगे जी हां बिहार में आजकल नकली दवाइयों का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है औषधि प्रशासन की उदासीनता सरकार की मिलीभगत के कारण ड्रग माफिया खुलेआम अपने कार्यभार को अंजाम दे रहे हैं और लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं हालांकि औषधि प्रशासन ने प्रयास किए हैं प्रत्येक साल छापेमारी भी हुई है करोड़ों की नकली दवाइयां पकri भी गई हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई पकड़ी गई दुकानों का लाइसेंस बिना कुछ कहे सुने जारी कर दिया जाता है                      इतना ही नहीं साँप काटने पर दी जाने वाली एंटीवेनम सिरम भी नकली पाई गई सांप काटने का मतलब होता है कि व्यक्ति के बचने की संभावना कम होती है और यदि आप दवा लेंगे फिर भी आपको कोई बचा नहीं पाएगा

दवा माफिया के खिलाफ गुड्डू बाबा देंगे धरना

चित्र
दवा माफिया के खिलाफ गुड्डू बाबा देंगे धरना स्वास्थ्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है और व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी चीज है दवा जी हां बिहार में नकली दवाइयों का कारोबार दिन दोगुना रात चौगुना फैल रहा है जिससे आम जनमानस का स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास उठ रहा है वही दवा की कीमतों में जनता को नकली दवाइयां मिल रही है हालांकि औषधि प्रशासन के कुछ काबिल ऑफिसर द्वारा बार बार निरीक्षण करने के बाद यह मामला साफ हो गया है कि बिहार में बेहद बड़े पैमाने पर नकली दवाइयों का कारोबार हो रहा है और यह कारोबार ना केवल बिहार में बल्कि बिहार से बनाई जाने वाली नकली दवाइयों की सप्लाई पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश झारखंड तथा पड़ोसी देश नेपाल में भी की जाती है          मामले को लेकर बिहार के प्रसिद्ध समाजसेवी विकास चंद्रा उर्फ गुड्डू बाबा ने सभी पहलुओं को एकत्र कर अदालत का दरवाजा खटखटाया और जनता को इंसाफ दिलाने की मांग की कई बार मामले को सीबीआई जांच की भी सिफारिश की गई लेकिन बिहार सरकार ने मामले को अनदेखा करते हुए कोई कार्यवाही नहीं की जिस कारण से आज भी मुजरिमों पर कोई ...

पारा मेडिकल छात्रों ने किया नालंदा मेडिकल कॉलेज में तालाबंदी

चित्र
[25/04 4:01 pm] Rajat Ranjan: आज बिहार पारा मेडिकल संघर्ष समिति के तत्वाधान में नालंदा मेडिकल कॉलेज स्थित परीक्षा नियंत्रक कक्ष में तालाबंदी की तथा स्वास्थ्य विभाग तथा परीक्षा नियंत्रक के उदासीन रवैया से नाराज पारा मेडिकल छात्रों  ने स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की छात्रों का आरोप था कि उनकी परीक्षा बेहद विलंब से हो रही है संपूर्ण पारामेडिकल छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है 2 वर्षीय कोर्स 4 वर्षों में भी पूर्ण नहीं होता है छात्र गरीब परिवार से आते हैं और समय अवधि विलंब के कारण छात्रों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है छात्रों का कहना है कि पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रभात कुमार ने छात्रों के साथ नाइंसाफी करते हुए निजी कॉलेजों के छात्रों की परीक्षा ली तथा सरकारी कॉलेज के छात्रों की परीक्षा में विलंब किया गया उनके कार्यकाल अवधि की जांच की भी मांग छात्रों ने की छात्रों की मांग निम्नलिखित हैं 1) सभी पारा मेडिकल छात्रों का सत्र नियमित रूप से संचालित किया जाए तथा विलंबित सत्रों की परीक्षा अभिलंब लिया जाए 2) सभी पारा मेडिकल छात्रों ...

प्रचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने टाली अनिश्चितकालीन तालाबंदी

चित्र
प्रचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने टाली अनिश्चितकालीन तालाबंदी राजकीय फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार के आश्वासन पर राजकीय फार्मेसी संस्थान के डिप्लोमा इन फार्मेसी के छात्रों ने तालाबंदी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है प्राचार्य ने बताया कि 18 अप्रैल 2018 को परीक्षा समिति की बैठक परीक्षा नियंत्रक हेड ऑफ डिपार्टमेंट एनाटोमी पीएमसीएच डॉक्टर खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में शुरू की गई जिसमें बिहार के औषधि नियंत्रक सह परीक्षा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिन्हा एवं परीक्षा समिति के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया जिसमें डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2014 -16 द्वितीय वर्ष की परीक्षा एवं डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 16- 18 के प्रथम वर्ष की परीक्षा में हो रहे विलंब पर चर्चा हुई परीक्षा नियंत्रक डॉ खुर्शीद आलम ने छात्रों की परीक्षा लिखित परीक्षा 14 मई से लेने की घोषणा की गई वही छात्रों का प्रयोगिक परीक्षा 5 मई से संभावित है उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल  तक छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा जिसकी सूचना कॉलेज को दी जा चुकी है वही छात्रावास में एक बैठक भी आयोजित किया ग...

परीक्षा में हो रहे विलंब के विरोध में छात्रों ने पारामेडिकल कार्यालय में दिया धरना

चित्र
डिप्लोमा इन फार्मेसी की परीक्षा में हो रहे देरी के खिलाफ फार्मेसी छात्रों ने नालंदा मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल डिपार्टमेंट  में किया प्रदर्शन राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं के डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2014 16 द्वितीय वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाई है डिप्लोमा इन फार्मेसी 2 वर्ष का पाठ्यक्रम है यानी छात्रों की परीक्षा 2016 में ही ले ली जानी थी लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण 2 वर्ष बाद भी छात्रों को लंबा संघर्ष करने के बाद भी परीक्षा नहीं ली गई है वही सत्र 1618 के प्रथम वर्ष की परीक्षा भी लंबित है  छात्रों का कहना है कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है उसी कॉलेज के बैचलर फार्मेसी के छात्रों को नियमित रूप से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है लेकिन डिप्लोमा इन फार्मेसी कमेटी द्वारा डिप्लोमा छात्रों की परीक्षा में बेहद विलंब होता है हैरान करने वाली तो बात यह है कि 2 वर्ष के पाठ्यक्रम से पहले उसी सत्र के बैचलर इन फार्मेसी के परीक्षा हो जाते हैं जबकि डिप्लोमा इन फार्मेसी के छात्र की परीक्षा भी नहीं ली गई है 

15 may से ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन होगी स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक

चित्र
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे ने 13 अप्रैल 2018 को सभी लाइसेंसिंग अथॉरिटी तथा और निरीक्षक को की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अप्रैल से हर हाल में ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी और दवा की गुणवत्ता का ख्याल रखा जाएगा राज्य में अवैध और नकली दवा कारोबार ना फैले इसके लिए राज्य सरकार प्रयास करेगी उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाइसेंसिंग अथॉरिटी को बुनियादी सुविधाओं भी उपलब्ध करा दी गई है जिसके द्वारा ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया में आसानी हो सके ज्ञात हो कि ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया में अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे थे जबकि ऑनलाइन ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया में एक निश्चित समय के भीतर उन्हें लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा संवर्ग में खुशी का माहौल ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया ऑनलाइन होने की खबर से राज्य के फार्मासिस्टों में खुशी का माहौल है तथा अब फार्मासिस्टों के नाम पर अवैध रूप से चलाए जा रहे दुकानों पर लगाम लगाया जाएगा तथा जनता को अवैध दवाओं से मुक्ति मिल जाएगी तथा नकली कारोबार पर भी लगाम लगेगा फार्मासिस्ट संगठन ने मांग की है कि ड्रग लाइसेंस प्रक्रिया को आधार कार्ड से जोड़ा ...

देखिए मानव पाचन तंत्र

चित्र

परीक्षा में हो रही देरी को लेकर फार्मेसी छात्र नाराज

चित्र
     राजकीय फार्मेसी संस्थान के डिप्लोमा इन फार्मेसी के छात्रों में परीक्षा में हो रही देरी को लेकर संस्थान के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया छात्रों का कहना था कि हमारा सत्र बहुत विलंब से चल रहा है सत्र अवधि समाप्ति के 1 साल बाद भी हमारी परीक्षा नहीं हो सकी है जिसके विरोध में हमने 1 जुलाई 2017 से 7 जुलाई 2017 तक राजकीय फार्मेसी संस्थान में कक्षाओं का बहिष्कार कर तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन किया था एवं उसके बाद परीक्षा नियंत्रक एवं प्रचार्य महोदय द्वारा हम सभी छात्रों को आश्वासन दिया गया था कि डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2013 -15 एवं 15-17 की परीक्षा परिणाम सितंबर के प्रथम सप्ताह में घोषित करने के बाद डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2014-16 की परीक्षा के लिए 15 सितंबर से आवेदन पत्र लिए जाएंगे एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग के मौखिक आश्वासन मे सत्र 2014-16 की परीक्षा नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में लेने की बात कही गई थी नवंबर से छात्रों को केवल आश्वासन मिला हालांकि बाद में फरवरी 2018 में छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरा आ गया जिसके अनुसार 9 अप्रैल से परीक्षा होनी थी लेकिन अभी तक परी...

राजकीय फार्मेसी संस्थान में वेलकम पार्टी झूमे छात्र

चित्र
 राजकीय फार्मेसी संस्थान अगम कुआं पटना में डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2016 -18 के छात्रों द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी सत्र 2017 -19 के छात्रों के आगमन पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया उन्होंने बताया कि, फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना स्वास्थ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है फार्मासिस्ट दवा निर्माण वितरण भंडारण एवं दवा की गुणवक्ता परीक्षण के लिए योग्य होते हैं फार्मासिस्ट निरंतर नई दवाओं एवं नई तकनीक द्वारा मरीजों को जीवनदान दे रहे हैं आज भारत वर्ष में करीबन 10 लाख से अधिक फार्मासिस्ट हैं जो विभिन्न कार्य क्षेत्र चिकित्सालय ,दवा कंपनी ,दवा रिसर्च, ब्लड बैंक ,नर्सिंग होम ,दवा दुकान एवं चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं                              कार्यक्रम में फार्मेसी संस्थान के सभी प्रोफेसर एवं फार्मासिस्टों ने भी अपना मंतव्य रखा उन्होंने बताया कि आगाम...

विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर फार्मेसी छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

चित्र
विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर फार्मेसी छात्रों के द्वारा , IPA-SF के बैनर तले TB के उपर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया TB एक संक्रामक बीमारी है जो  bacteria के प्रभाव से होता है , ये बीमारी अधिकतर बीमार लोगो के संपर्क में आने से होता हैं। TB से मुक्ति के लिए WHO और भारत सरकार ने हर पीएचसी स्तर पर dots केंद्र बनाया गया है ताकि मरीजों को समय समय पे दवा दिया जाये । अभी भी देश में 40 करोड़ लोगो में टीबी के जीवाणु पाया जाता हैं जिनमें से 60 लाख लोगो ने ये जीवाणु सक्रिय हैं। फार्मेसी छात्रों द्वारा मरीजों को ना केवल ट्यूबरक्लोसिस के संक्रमण से बचने के तरीके बताएंगे बल्कि टीवी के लक्षण और संदेहास्पद मरीजों को स्थानीय यक्ष्मा सेंटर पर रेफर भी किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व अर्जेश    कुमार  ने कहा की Tb  बेहद खतरनाक संक्रामक बीमारी है Tb की दवाई और इलाज में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है टीवी का इलाज अगर समय पर हो तो Tb ठीक हो सकता है Tb  की दवाओं में मल्टी ड्रग रेसिस्टेंस का भी खतरा होता है जिसे केवल रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के सलाह के अनुसार ही लेनी च...

मुजफ्फरपुर एमआईटी के बी फार्म छात्रों को मिला मान्यता बढ़ाई गई सीटों की संख्या

चित्र
बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मुजफ्फरपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में लंबे समय के बाद बैचलर इन फार्मेसी के छात्रों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हुई है इससे पहले मुजफ्फरपुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को 1993 तक मान्यता प्राप्त थी कॉलेज में संसाधनों और फैकल्टी की कमी के कारण फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम निरीक्षण करने के बाद इसकी मान्यता कैंसिल कर देती थी संस्थान ने बिहार को कई ड्रग इंस्पेक्टर भी दिए हैं लेकिन बिहार सरकार के ध्यानाकर्षण के बाद इस बार संस्थान के सत्र 1819 हेतु फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त कर ली गई है संस्थान को ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से पहले ही मान्यता मिल चुकी है छात्र कहते हैं कि मान्यता हेतु उन्हें बहुत इंतजार करना पड़ा छात्रों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया को भी लिखा था तथा फार्मेसी छात्रों का संगठन फार्मेसी छात्र संघ ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अधिकारियों से बात कर मान्यता देने की गुहार लगाई थी फिलहाल फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया नए संस्थान को मान्यता दे दिया है राज्य सरकार में बैचलर इन फार्मेसी के सीटों की...